Funny Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम भावुक हो जाते हैं, तो कई बार ऐसा कुछ दिखाई देता है कि होश उड़ जाते हैं। आंखों पर यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी सकता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक लड़के से जुड़ा है जो एक रेस्तरां में पहुंचा। यहां उसे खूबसूरत लड़की देखी तो उसका वीडियो बनाने लगा। देखकर लगता है कि लड़का बहुत खुश है और उसकी खुशी का ठिकाना नहीं है।
लड़के को बैठ गया सदमा
मगर तभी लड़के ने ऐसा कुछ देखा कि बेचारे की खुशी सदमे बदल गई। उसे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ कि आखिर उसने क्या देख लिया। हालांकि फ्रेम में सबकुछ देखकर हंसी भी बहुत आती है। शुरुआत से देखेंगे कि लड़का रेस्तरां में दाखिल हुआ तो काउंटर पर नजर गई। लगा कि कोई खूबसूरत लड़की खड़ी है। लड़के ने तभी कैमरा ऑन किया और वीडियो बनाने लगा। वो धीरे-धीरे लड़की के करीब पहुंचा। जब बिल्कुल करीब पहुंच गया तो काउंटर पर खड़ी लड़की ने तुरंत पीछे मुड़कर देखा और बेचारे को सदमा बैठ गया।
यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
दरअसल लड़का जिसे खूबसूरत लड़की समझ बैठा तो वो एक शख्स निकला। फ्रेम में देखेंगे कि शख्स ने फीमेल ड्रेस पहन रखी है। उसके बाल भी लंबे-लंबे हैं, जिसे देखकर कोई भी धोखा खा जाए। मालूम हो कि मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर funeverytimee नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
