वायरल न्यूज़

Viral Video: दीवारों के बीच फंस गया शख्स, फिर जो हुआ उसे देखकर हंसते ही रह जाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स दो दीवारों के बीच फंस गया। उसके बाद जो शख्स की हालत हुई उसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी को रोक पाए।

Image

दीवरों के बीच फंसा शख्स (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दीवारों के बीच फंसा शख्स
  • शख्स की हालत देखकर नहीं रुकेगी हंसी
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको एक से एक अनोखे नजारे देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों ही हंसी छूट जाती है। वहीं, कुछ वीडियो (Shocking Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Trending Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हंसते ही रह जाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे ले रहे हैं।

कई बार जुनून और शौक के चक्कर में लोग कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स के साथ कुछ ऐसी हुआ। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स वीडियो बनाने के चक्कर में दो दीवारों के बीच फंस गया। परिणाम ये हुआ कि ना तो वह ऊपर जा पा रहा था और ना ही नीचे आ रहा था। आखिर, शख्स की हालत कैसी हो गई आप खुद इस वीडियो में देख लें...

शख्स के साथ हुआ खेल

वीडियो देखकर जरूर आप भी ठहाके लगा रहे होंगे। सोच रहे होंगे कि शख्स के साथ अनोखा खेल हो गया। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'livingchina' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो को हजारों लोगों ने पसंद किए हैं। इतना ही नहीं चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि बेचार ना तो ऊपर का रहा और ना ही नीचे का। किसी का कहना है कि पेट बढ़ना भारी पड़ गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article