Viral Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम भावुक हो जाते हैं। मगर कई बार नजारे होश उड़ाकर रख देते हैं। मगर इन सबसे अलग अभी एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो दिमाग घुमा देगा। वीडियो एक अधेड़ उम्र के शख्स से जुड़ा है। इसमें शख्स ऐसा कुछ करता हुआ नजर आता है कि देखकर होश उड़ जाएंगे।
सिगरेट की पूरी डिब्बी एक साथ सुलगाकर पी गया ये शख्स। (Photo/Instagram)
शख्स ने एक साथ सुलगा लीं दस सिगरेट
वायरल हुए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि शख्स ने जेब से सिगरेट की डिब्बी निकाली और पैकेट में मौजूद करीब 10 सिगरेट को एक साथ सुलगा लिया। देखकर यकीन नहीं होगा कि शख्स ने सभी सिगरेट को अपनी उंगुलियों में फंसाया और इन्हें एक साथ पीने लगा। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे।
यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
वायरल वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर propertybrotherspk नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। डिस्क्लेमर: सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है।
