Man Selling Kulfi Lookalike Donald Trump: काफी बार हमार नजरों के सामने ऐसा कुछ आ जाता है, जिसे देखने के बाद अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं होता। कुछ ऐसा ही इस वीडियो के साथ भी है, जिसे देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे। वायरल हो रहा यह वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है, जिसमें दिख रहा शख्स अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरह लग रहा है। कुल्फी बेचता ये शख्स काफी स्टाइलिश गाना भी गा रहा है।
पाकिस्तान में दिखा डोनाल्ड ट्रंप का हमशक्ल (Image Credit - Twitter)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहे शख्स को देखने के बाद आपको लगेगा ही नहीं कि आप डोनाल्ड ट्रंप को देख रहे हैं या उनके हमशक्ल को। खास बात ये है कि वीडियो में ट्रंप जैसा दिखने वाला शख्स कुल्फी बेच रहा है, जिसका अंदाज भी बेहद अनोखा है। इसे देखने के बाद कोई कह ही नहीं सकता कि ये डोनाल्ड ट्रंप नहीं है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है। आलम ये है कि इस वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है और लोग इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं।
पाकिस्तान में दिखा डोनाल्ड ट्रंप का हमशक्ल
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि अगर ट्रंप पाकिस्तान में पैदा होते तो ऐसे दिखाई देते। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि चचा की आवाज सुनकर तो मजा आ गया। इस वीडियो पर अब तक 3 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं और इसे हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@TheFigen_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
