वायरल न्यूज़

सिक्योरिटी गार्ड के सामने कर दी लूट, मगर वो आराम से कॉफी पीता रहा, वायरल हुआ गजब VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 21, 2025, 03:29 PM IST

Viral Video Today: अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल इस वीडियो में देखेंगे सिक्योरिटी गार्ड आराम से कुर्सी पर बैठा है और उसी के सामने बदमाश ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Image

सिक्योरिटी गार्ड के सामने लूटपाट करके चला गया बदमाश। (Phot/Instagram)

Viral Video Today: अक्सर आपने देखा होगा बड़े संस्थानों, बैंकों और कंपनियों के एंट्री गेट पर सिक्योरिटी गार्ड सुरक्षा के लिहाज से तैनात किए जाते हैं। ये अपनी पैनी निगाह से एंट्री गेट नजर रखते हैं ताकि किसी भी संदिग्ध को अंदर से आने से रोका जा सके। सुरक्षा के लिहाज से इन्हें कई बार बल प्रयोग करते हुए भी देखा गया है। मगर क्या हो जब ऐसे ही किसी सिक्योरिटी गार्ड के सामने लूट हो जाए और उसे पता तक ना चले। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हंसी भी बहुत आती है।

सिक्योरिटी गार्ड के सामने लूट

वायरल वीडियो देखकर मालूम होता है कि किसी कंपनी में रिसेप्शन पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात है। गार्ड आराम से कुर्सी पर बैठा है और उसके हाथ में कॉफी का कप है। गार्ड आराम से कॉफी पीने में बिजी है। मगर तभी गार्ड के सामने ऐसा कुछ हुआ जिसे देखकर बाद में हंसी भी बहुत आती है। वीडियो में देखेंगे तभी एक बदमाश रिसेप्शन ठीक सामने पहुंचा और एक शख्स को बंदूक नीक नोक पर रोक लिया। बदमाश शख्स से उसे पर्स और सारे पैसे दे के लिए कहता है।

इधर गोली लगने के डर से शख्स चुपचाप सबकुछ उसे पकड़ा देता है। देखकर हैरानी होगी कि ये उसी कॉफी पी रहे सिक्योरिटी गार्ड के सामने होता है, मगर बंदा चुपचाप अपनी कुर्सी पर बैठा रहता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर हंसी भी बहुत आती है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो सिक्योरिटी गार्ड के सामने लूट का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर sutta_gram नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article