वायरल न्यूज़

Viral Video: समंदर में तैराकी करने जा रहा था शख्स, तभी आ गई व्हेल मछली, नजारा देख कहेंगे - ये तो समुद्र का बादशाह निकला

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 22, 2023, 01:58 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स व्हेल की सवारी करता नजर आ रहा है। ऐसे में इस वीडियो को आप देखकर दंग रह जाएंगे।

Image

समंदर में शख्स ने की व्हेल की सवारी (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने की व्हेल की सवारी
  • दिलेरी देख लोगों ने की तारीफ
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Whale Ride Viral Video: इंटरनेट पर कई बार कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देखने के बाद आंखें फटी की फटी रह जाती है। ऐसे में एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स समंदर में ऐसी दिलेरी दिखाता नजर आ रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी एकदम से दंग रह जाएंगे। शख्स ने समंदर में सबसे बड़े जीव की सवारी करता नजर आ रहा है, जो बेहद रोमांचक है। ऐसे में ये वीडियो भी लोगों को काफी पसंद आ रहा होगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स समंदर में तैराकी के लिए जाता है, तभी दूसरे साइड से व्हेल मछली आ रही होती है। ऐसे में वह रूक जाता है और व्हेल के आने का इंतजार करता है और उसके आने के बाद उस पर बैठ जाता है और उसकी सवारी करता है। इस वीडियो को देखने के बाद रोमांच से भर जाएंगे और शख्स के दिलेरी की जमकर तारीफ करेंगे। आलम ये है कि लोग भी इस वीडियो काफी शेयर कर रहे हैं।

समंदर में शख्स ने की व्हेल की सवारी

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे कपल के इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि अब समझ आया कि महिलाएं पुरुषों से ज्यादा क्यों जीती है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि लगता है इस शख्स अवतार फिल्म को सीरियसली ले लिया। इस वीडियो पर अब तक 1.7 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'themasterjivlogs' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article