Viral Video: भाई को सड़क पर चलना पसंद नहीं आया, डिवाइडर पर ही दौड़ा दी स्कूटी

सोशल मीडिया पर डिवाइडर पर स्कूटी दौड़ाते शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। लोग इसे GTA गेम से जोड़कर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

इस धरती पर तरह-तरह के लोग रहते हैं। कोई अजीबोगरीब हरकत करता है, तो कोई ऐसा कारनामा कर दिखाता है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इन दिनों एक ऐसे ही शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि एक शख्स सड़क पर स्कूटी चलाने के बजाय डिवाइडर पर ही अपनी स्कूटी को दौड़ाता दिख रहा है। जिसे देखने के बाद कई लोगों को वीडियो गेम GTA की याद आ गई। इस वीडियो को देख कुछ लोग शख्स के बैलेंस की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इसे खतरनाक हरकत भी बता रहे हैं।

man ride scooter on road divider viral video

डिवाइडर पर स्कूटी चलाने का वीडियो हुआ वायरल (X/@IndianTechGuide)

डिवाइडर पर स्कूटी लेकर चढ़ गया शख्स

आमतौर पर सड़क पर बने डिवाइडर इसलिए होते हैं ताकि सड़क पर चलने वाले वाहनों को आने-जाने में कोई दिक्कत ना हो और ट्रैफिक बिल्कुल आराम से चलता रहे। इससे ट्रैफिक व्यवस्थित रहती है और सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा बनी रहती है लेकिन यहां इस वायरल वीडियो में एक स्कूटी सवार ने डिवाइडर को ही अपना रास्ता बना लिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स सामान्य सड़क को छोड़कर अपनी स्कूटी डिवाइडर पर चढ़ाकर चला रहा है। इतना ही नहीं आप देख सकते हैं कि शख्स डिवाइडर पर अपनी स्कूटी को सिर्फ चला नहीं रहा बल्कि उसे तेज दौड़ा रहा है। इतनी कम चौड़ाई वाली डिवाइडर होने के बाद भी शख्स उस पर बैलेंस बनाकर तेजी से अपनी स्कूटी दौड़ा रहा है।

End of Feed