ऑनलाइन मंगवाया था iPhone 15, डिब्बा खोलते ही उड़ गई चेहरे की रंगत, अंदर से निकला 50 रुपये का साबुन

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 14, 2023, 06:33 PM IST

Online Fraud News: आईफोन-15 का ऑर्डर आते ही शख्स की बीवी खुशी से झूम उठी और वह अनबॉक्सिंग का वीडियो बनाने लगी। जब आईफोन-15 का बॉक्स खोला गया तो उसमें जो था, वह देखकर दोनों पति-पत्नी हैरान रह गए।

Online Fraud News: आजकल लोग ज्यादातर सामान ऑनलाइन ही मंगवाते हैं। ऑनलाइन सामान घर पर आ जाता है और कई बार तो ऑफर भी मिल जाता है। इससे सामान मार्केट रेट से भी कम में मिल जाता है। हालांकि, कई ऐसी खबरें सामने आती हैं, जिसमें आदमी ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो जाता है। ऐसा ही हुआ एक शख्स के साथ। इस शख्स ने ऑनलाइन आईफोन-15 मंगवाया था। शख्स के पास जब आईफोन की डिलीवरी हुई और उसने डिब्बा खोला तो उसके होश उड़ गए।

Online Fraud

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

शख्स हुआ ऑनलाइ फ्रॉड का शिकार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने ऑनलाइन आईफोन-15 ऑर्डर किया था। इसके बाद डिलीवरी मैन शख्स का ऑर्डर लेकर घर पहुंचा। आईफोन-15 का ऑर्डर आते ही शख्स की बीवी खुशी से झूम उठी और वह अनबॉक्सिंग का वीडियो बनाने लगी। इसके बाद शख्स ने जब आईफोन-15 का बॉक्स खोला तो उसने जो देखा हैरान ही रह गया। शख्स की पत्नी के भी होश उड़ गए। देखें वीडियो-

End of Feed