Viral: कभी जिंदगी में नहीं देखा होगा ऐसा स्कॉर्पियो, मॉडल देख चकरा जाएगा सिर, लोग बोले - क्रिएटिविटी की भी हद है

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 8, 2023, 03:55 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने पर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप स्कॉर्पियो देख रहे हैं लेकिन यह स्कॉर्पियो नहीं एक ऑटो है। देसी जुगाड़ का इतना गजब का वीडियो देख लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • देसी जुगाड़ लगाकर तैयार की ऑटो
  • शख्स की कलाकारी के आगे साइंटिस्ट भी फेल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: इंटरनेट पर देसी जुगाड़ का एक बड़ा ही बेहतरीन वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी नींद ही उड़ जाएगा। आपका दिमाग ही काम करना बंद हो जाएगा और आपको समझ ही नहीं आएगा कि आपके सामने हो क्या रहा है। दरअसल, शख्स ने देसी जुगाड़ लगाकर अपनी ऑटो को स्कॉर्पियो में बदल दिया, जो गजब का दिख रहा है।

Desi Jugaad Viral Video

पीछे से स्कॉर्पियो और आगे से ऑटो.. देसी जुगाड़ का बेहतरीन उदाहरण (Image Credit - Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आप पहली दफा एक स्कॉर्पियो देखेंगे लेकिन जब आप उसके आगे का हिस्सा देखेंगे तो आप एकदम से दंग रह जाएंगे। दरअसल, शख्स ने जुगाड़ लगाकर ऑटो को ऐसा मोडिफाइड किया है, जो पीछे से दिखने में एकदम स्कॉर्पियो लग रहा है। ऐसे में यूजर्स द्वारा भी इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

End of Feed