वायरल न्यूज़

Juggad Video: देसी जुगाड़ से शख्स ने बना दी ऐसी धांसू गाड़ी, रोड पर निकलते ही मच गया बवाल

Desi jugaad Video: एक शख्स ने जुगाड़ से बेहद ही अनोखी गाड़ी बना दी, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों का दिमाग चकरा गया। आलम ये है कि जुगाड़ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

जुगाड़ से शख्स ने बना दी अनोखी गाड़ी (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • जुगाड़ से शख्स ने बना दी अनोखी गाड़ी
  • देसी जुगाड़ देखकर हर कोई रह गया दंग
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां कब, क्या वायरल (Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे मामले देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में जुगाड़ (Jugaad Video) का एक धांसू वीडियो वायरल (Jugaad Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों का दिमाग चकरा गया। आलम ये है कि जुगाड़ (Indian Jugaad) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं इन दिनों जुगाड़ टेक्नोलॉजी की डिमांड लगातार बढ़ रही है। कई लोग तो जुगाड़ से ऐसी-ऐसी चीजें बना देते हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े इंजीनियर्स तक चौंक जाते हैं। आलम ये है कि गांव से लेकर शहरों तक लोग जुगाड़ से अनोखे कारनामे कर रहे हैं। एक शख्स ने भी जुगाड़ से ऐसी गाड़ी बना दी, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स ने जुगाड़ का इस्तेमाल करके साइकिल को धांसू गाड़ी में कनवर्ट कर दिया है। पहली नजर में देखकर ऐसा लगता है जैसे ये चार चक्के वाली गाड़ी है। लेकिन, जब गौर से देखते हैं तो पता चलता है कि यह कोई गाड़ी नहीं बल्कि साइकिल है। लेकिन, इस जुगाड़ ने अच्छे-अच्छों को हिला दिया। तो पहले आप इस मजेदार वीडियो को देखें...

हाहाकारी जुगाड़

इस जुगाड़ वीडियो को देखने के बाद आपकी भी बोलती बंद हो गई होगी। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'stin_marbz' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। जबकि, चार लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पंसद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि भाई ने जुगाड़ से महफिल लूट ली। कुछ का कहना है कि काफी हाहाकारी जुगाड़ है। वहीं, कुछ का कहना है कि इस दुनिया में क्या-क्या देखना पड़ेगा? तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

TNN Viral Desk
TNN वायरल डेस्क author

खबरों की दुनिया में अजब-गजब, फनी, शॉकिंग, दिलचस्प जानकारी, जानवरों की दुनिया के बारे में जानने के शौकीन हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर एकसाथ मिल जाएंगी ये सभी मजेदार चीजें। जिन्हें देखकर और पढ़कर ना केवल आपका मनोरंजन होगा, बल्कि रोजाना नई-नई जानकारियां भी मिलेगी।

और पढ़ें
End of Article