Desi Jugaad Viral Video: इंटरनेट पर देसी जुगाड़ का एक बड़ा ही खतरनाक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। इस वीडियो में शख्स एक ऐसी बाइक चला रहा है, जो पानी पर चलता है। इसे बनाने के लिए उसने कमाल का देसी जुगाड़ लगाया है। वीडियो देख लोग शख्स के दिमाग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Image Credit - Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स ने जुगाड़ का इस्तेमाल करते हुए बाइक को ऐसा डिजाइन किया है, जिससे वह नदी में आराम से चल सकती है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको आमिर खान की फिल्म धूम-3 की याद आ जाएगी, जिसमें वह अपनी बाइक पानी में चलाकर अभिषेक बच्चन से बच निकलता है।
देसी जुगाड़ से बना दी पानी में चलने वाली बाइक
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इसने तो पानी में ही आग लगा दी। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बंदे को दिमाग को तो 21 तोपों की सलामी देनी चाहिए। इस वीडियो पर अब तक काफी लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'crackmind111' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
