वायरल न्यूज़

Viral Video: इस कार के ड्राइवर को देख हिल जाएगा दिमाग, यूजर्स बोले - भाई इसका भी ड्राइविंग लाइसेंस है क्या

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 14, 2023, 05:24 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता कार चलाता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान उसका मालिक भी कार की फ्रंट वाली सीट पर बैठा है। यूजर्स भी इस वीडियो को देख काफी मौज ले रहे हैं।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • मार्केट में कुत्ते ने चलाई कार
  • मालिक भी बगल वाले सीट पर बैठा नजर आया
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dog Driving Video: इंटरनेट पर कुत्ते का एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी इस कुत्ते के फैन हो जाएंगे। जहां एक आम इंसान आपको कार चलाते हुए नजर आते हैं और बगल वाली सीट पर कुत्ते होते हैं। वहीं, इस वीडियो में आपको कुत्ता ड्राइविंग करता नजर आएगा और मालिक बगल वाली सीट पर बैठा नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में कुत्ता काफी भीड़भाड़ वाले इलाके में गाड़ी चला रहा है, जिसका वीडियो बगल वाली कार में बैठे किसी शख्स ने बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। अब ऐसे में इस वीडियो को जो भी देख रहा है, वो कुत्ते की जमकर तारीफ कर रहा है। आलम ये है कि यूजर इस वीडियो को काफी शेयर कर रहे हैं।

कुत्ते ने चलाई गजब की कार

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि भाई कुत्ते का ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लिया है या नहीं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इसीलिए कहते हैं कि कुत्ता इंसानों के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं। इस वीडियो पर अब तक 1.4 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'animal.care_love' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article