वायरल न्यूज़

Viral Video: स्टंट करना पड़ा भारी, गाड़ी से गिरा, तभी पीछे से आ गई कार और फिर...

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 10, 2023, 06:28 PM IST

दो शख्स गाड़ी से स्टंट कर रहे होते हैं, फिर पीछे से एक कार आ रही होती है, इसके बाद जो होता है, उसे देख आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे।

Image

स्टंट के दौरान बोनट में घुसा शख्स का सिर (फोटो साभारः इंस्टाग्राम 'fullrusticos')

KEY HIGHLIGHTS
  • कर रहा था गाड़ी से स्टंट
  • अचानक से आ गई पीछे से कार
  • बोनट में घुस गया सिर

Viral Video of Stunt: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो (Viral Video) में दो शख्स स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद कुछ ऐसा होता है, जिसे देख आप दांतो तले उंगली दबा लेंगे। ये ऐसा वीडियो है, जिसे देखने के बाद आपकी नजरें नहीं हटेंगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दो शख्स गाड़ी से स्टंट कर रहे होते हैं। इस दौरान ड्राइविंग सीट पर बैठा शख्स गाड़ी को आगे से उठा देता है, जिससे पीछे बैठा शख्स नीचे गिर जाता है। तभी अचानक पीछे से एक कार आ जाती है और फिर जो होता है, उसे देख आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, पीछे से जैसे ही कार आती है, नीचे गिरे शख्स का सिर कार के बोनट में घुस जाता है। इस वीडियो (Trending Video) को देखने के बाद कोई भी दहल जाएगा और उसके पसीने छूट जाएंगे।

स्टंट के दौरान बोनट में घुसा शख्स का सिर

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स ने काफी प्रतिक्रियाएं भी दी है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि हेलमेट के महत्व को दिखाने के लिए ये सबसे बेहतरीन उदाहरण है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि यह मौत को करीब से महसूस करने वाला अनुभव है। इस वीडियो पर अब तक इस पर लाखों लाइक्स और करोड़ों व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही इसे हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'fullrusticos' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article