Animal Video: शेर को बार-बार उंगली कर रहा था शख्स, जंगल के राजा ने ऐसा चखाया मजा, देख रूह कांप जाएगी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 4, 2023, 05:54 PM IST

ट्विटर पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। इस वीडियो में शख्स शेर को बार-बार परेशान कर रहा था, जिसके बाद जंगल के राजा ने उसे जबरदस्त मजा चखाया।

KEY HIGHLIGHTS
  • बार-बार शेर को उंगली कर रहा था शख्स
  • जंगल के राजा ने सिखाया सबक
  • जमकर वायरल हो रहे ये फोटोज

Lion Viral Video: कई बार जब हम बेवजह किसी को परेशान करते हैं तो जरूरी नहीं है कि सामने वाला उसका उत्तर ना दे। कभी-कभी उसका रिएक्शन हमें देखने को मिल जाता है, जो काफी हद तक बुरा साबित होता है और कई बार तो जिंदगी का दर्द देकर जाता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक शेर पिंजड़े में कैद नजर आएगा, जिसे एक शख्स काफी समय से परेशान कर रहा होता है। ऐसे में शख्स के परेशान करने पर शेर उसे ऐसा मजा चखाता है, जिसके बाद उसे उसका बहुत ही बुरा अंजाम भुगतना पड़ता है। शेर उसकी उंगली पकड़ लेता है और एक उंगली ही काटकर अलग कर देता है। ऐसे में ये वीडियो देखकर सभी को लाइफ में एक सीख लेनी चाहिए।

End of Feed