Snake Video: जब जहरीले सांप को ठंड में लगी चाय की तलब, शख्स ने जो किया देख रूह कांप जाएगी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 15, 2023, 02:21 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक सांप का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स उसे चाय पिलाता नजर आ रहा है। शख्स के इस डेयरिंग को लेकर लोग उसकी तारीफ के पूल बांध रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने सांप को पिलाई चाय
  • चाय पिलाने के बाद शख्स ने दिखाई डेयरिंग
  • जमकर वायरल हो रहा ये फनी वीडियो

Man Give Tea To Poisonous Snake: सर्दी के सीजन चल रहा है और अधिकतर लोग इस मौसम में चाय पीना काफी पसंद करते हैं। ऐसे में लोग चाय के मजे लेने के लिए नई व अनोखी जगहों की तलाश करते रहते हैं। ऐसे में काफी लोग पहाड़ी पर समय बिताना चाहते हैं और वहां चाय के मजे लेते हैं तो कुछ लोग जंगलों में। लेकिन कई बार उनकी चाय वाली ये ट्रिप इतनी डेयरिंग हो जाती है कि इसे देखने के बाद आपका दिल दहल उठता है और डर के मारे लोग सहम उठते हैं और समझ तक नहीं पाते कि ऐसा क्यों हो रहा है और क्या हो रहा है?

Poisonous Snake Taking Tea

शख्स ने खुद के ग्लास से पिलाई सांप को चाय (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक खतरनाक व खूंखार सांप नजर आएगा, जो बाइक पर आराम से टशन मारते हुए आराम फरमा रहा होता है। इसी स्थान पर एक आदमी चाय की चुस्की ले रहा होता है। इस नजारे को देखकर ऐसा लगता है जैसे सांप शख्स को डंसने वाला है लेकिन तभी कहानी में ट्विस्ट आता है और शख्स की तरफ सांप बढ़ता है और फिर शख्स अपने ग्लास से सांप को चाय पिलाता है। इसके बाद शख्स उसी चाय खुद भी पीता है, जिसे देखने के बाद आपके आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

End of Feed