गैराज के अंदर 50 साल से धूल फांक रही थी बेशकीमती चीज, सच्चाई से अनजान था शख्स, अब बदलेगी किस्मत

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 11, 2023, 05:22 PM IST

कई बार ऐसा होता है कि बेशकीमती सामान हमारे आंखों के सामने ही होती है लेकिन फिर भी हमें दिखती नहीं है और हम इन चीजों से अंजान होते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है इस शख्स के साथ, जिसके घर में बीते 50 साल कबाड़ में एक कीमती चीज पड़ी थी, जिसके बारे में उसे जानकारी ही नहीं थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 50 साल से कबाड़ में पड़ी विटेंज कार
  • गैराज में पड़ी-पड़ी खा रही थी धूल
  • फिर अचानक किस्मत ही चमक गई शख्स की

Facel Vega HK 500: कहा जाता है न कि कुछ ऐसी बेशकीमती चीजें होती है, जो हमारे नजरों के सामने तो होते हैं, लेकिन दिखाई नहीं देते हैं। ये कहानी भी कुछ इसी तरह है, जिसमें एक शख्स के घर में बने गैराज में पिछले 50 साल से एक बेशकीमती कार पड़ी हुई थी, लेकिन उसे इस बात की भनक तक नहीं थी, लेकिन किस्मत का क्या है, कब पलट जाए किसे पता। ऐसे ही एक मामला सामने आया है, इस शख्स के गैराज में पिछले 50 साल से एक बेशकीमती कार धूल फांक रही थी, जिससे शख्स अनजान था।

Facel Vega HK 500

गैराज में पड़ी बेशकीमती विंटेज कार (फोटो साभार - H&H Classics)

लेकिन जैसे ही इसका खुलासा हुआ, फिर शख्स की किस्मत ने भी करवट ले लिया। मामला यूं है कि शख्स के गैराज में लगभग 50 साल से एक सुपर रेयर विंटेज कार पड़ी थी। अब ये जिस दाम में बिकने वाली है, उससे इस शख्स की सारी गरीबी खत्म हो जाएगी। फिर ये बाकी की जिंदगी आराम से बिता सकेगा। इस विंटेज कार की बात की जाए तो ये काफी रईसों की पसंदीदा कार है, जिसे खरीदने के लिए हमेशा कार लवर्स तैयार रहते हैं। इसकी नीलामी आने वाले 26 अप्रैल से शुरू की जाएगी।

End of Feed