वायरल न्यूज़

ऑर्डर किया था चिकन मगर भेज दिया कुछ ऐसा, देखकर सदमे में चला गया बंदा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 26, 2023, 10:58 AM IST

OMG! मुंबई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने खाने के लिए ऑनलाइन चिकन ऑर्डर किया, मगर कैफे ने जो कुछ भेजा देखकर चौंक जाएंगे।

Image

शख्स ने खाने के लिए ऑनलाइन चिकन ऑर्डर किया, मगर जो भेज दिया गया देखकर चौंक जाएंगे। (Photo- Twitter/ompsyram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने खाने के लिए ऑर्डर किया चिकन
  • मगर जो कुछ आया सदमा बैठ गया
  • मुंबई का है हैरान करने वाला मामला

Mumbai Viral News: सोशल मीडिया में दूषित खाने से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला छाया हुआ है। यहां एक शख्स ने स्पेशल डिनर का प्लान बनाया और ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया। मगर जब उसने घर आए चिकन का बॉक्स खोला तो सदमा बैठ गया। शख्स को यकीन नहीं हुआ कि बॉक्स से कुछ ऐसा भी निकल सकता है। दरअसल चौंकाने वाला मामला मुंबई का है। यहां एक शख्स ने क्रिसमस ईव को स्पेशल बनाने के लिए स्विगी के जरिए मशहूर रेस्टोरेंट से ऑनलाइन चिकन ऑर्डर किया। मगर जैसे ही कोलाबा के फेमस कैफे का बॉक्स खोला तो उसमें चिकन के साथ दवाई भी मिली।

चिकन में मिली दवाई

इधर भेजे गए ऑर्डर में दवाई मिली होने पर शख्स बुरी तरह भड़क गया। उसने दूषित भोजन की वीडियो बनाकर इसे तुरंत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर कर दिया। एक्स पर Ujwal Puri // ompsyram.eth नाम के हैंडल से शेयर किए पोस्ट में शख्स ने लिखा कि उसे मुंबई क्रिसमस सरप्राइज मिला है। उसने स्विजी के जरिए लियोपोल्ड कोलाबा से फूड ऑर्डर किया था, मगर उसके खाने में आधी पकी हुई दवाई मिली।

स्विगी ने दिया कार्रवाई का भरोसा

शख्स द्वारा शेयर किए वीडियो में देखेंगे कि उसने जैसे ही चिकन का बॉक्स खोला उसमें आधी पकी हुई दवाई मिली हुई। इसमें शख्स बॉक्स से खुद पकी हुई दवाई बाहर निकालकर दिखाता है। इधर मामला सोशल मीडिया में उछलते हुए स्विगी ने शख्स को तुरंत जवाब दिया और कार्रवाई का भरोसा दिया।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article