वायरल न्यूज़

Viral: बेंगलुरु मेट्रो में खा रहा था 'गोभी मंचूरियन', मिला ऐसा सबक कि जिंदगीभर रखेगा याद, देखें वीडियो

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 7, 2023, 09:12 AM IST

ट्विटर पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बेंगलुरु मेट्रो में बैठकर गोभी मंचूरियन खाता नजर आ रहा है। ऐसे में बेंगलुरु मेट्रो की ओर शख्स पर फाइन लगाकर केस फाइल कर दिया गया है।

Image

बेंगलुरु मेट्रो में गोभी मंचूरियन खाता शख्स

KEY HIGHLIGHTS
  • मेट्रो में गोभी मंचूरियन खाना पड़ा भारी
  • मामला दर्ज होने के साथ लगा जुर्माना
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Man Eating Gobi Manchurian in Bengaluru Metro: इन दिनों मेट्रो में अजीबोगरीब हरकत लोगों के लिए एक पैशन बन गया है। तमाम चेतावनी के बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं, जिसका जो मन कर रहा वही करने लग रहा है। बेंगलुरु मेट्रो से भी एक ऐसा ही वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसमें एक शख्स मेट्रो में मंचूरियन खाता नजर आ रहा है। अब ऐसे में इन साहब की हीरोगिरी निकाल दी गई है और बेंगलुरु मेट्रो (Bengaluru Metro) की ओर से इन पर केस फाइल कर दी गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स मेट्रो में गोभी मंचूरियन (Gobi Manchurian) खाता नजर आ रहा है। अब ऐसे में बेंगलुरु मेट्रो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है। लेकिन एक बात तो आपको बताया ही नहीं कि इन भाई साहब की हीरोगिरी बेंगलुरु मेट्रो ने निकाल दी है। ऐसे में शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और साथ ही उस पर 500 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। यह मुकदमा जयनगर थाने में दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि शख्स के दोस्तों ने उसे ऐसा करने से काफी मना भी किया था, लेकिन वह नहीं माना, जिसका भुगतान अब उसे करना पड़ रहा है।

गोभी मंचूरियन खाने पर बेंगलुरु मेट्रो ने लगाया 500 का जुर्माना

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि दुनिया में कुछ ज्यादा ही हीरोगिरी वाले लोग आ गए हैं, इनके साथ ऐसा ही होना चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि लाइमलाइट के लिए ऐसा करना बिल्कुल गलत है। इस वीडियो पर अब तक 3 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@Lolita_TNIE' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article