वायरल न्यूज़

Animal Video: शेर को बैठाकर शख्स ने दौड़ाई कार, नजारा देख लोगों की हालत हुई खराब

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 28, 2023, 03:23 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक बड़ा ही खतरनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। इस वीडियो में शख्स शेर को बैठाकर कार चलाता नजर आ रहा है।

Image

शेर को बैठाकर शख्स ने चलाई कार (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शेर को बैठाकर शख्स ने चलाई कार
  • रूह कंपा देने वाला है नजारा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Lion Sitting in Car Viral Video: इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। इस वीडियो में एक शख्स आपको कार चलाता नजर आएगा। इस दौरान उसने अपने कार में एक खतरनाक जानवर को बैठाया नजर आ रहा है, जिसे देखकर आपको भी कंपकंपी आ जाएगी। ऐसे में शख्स की कार के पास से जितने लोग भी गुजर रहे थे, उनकी हवा टाइट हो जाएगी। आलम ये है कि इस वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद लोग शख्स के दिलेरी की दाद दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में कुछ लोग कार से जाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कार की पिछली सीट पर शेर को बैठाया है, जो सफेद कलर का है। इस दौरान शेर भी काफी मौज लेता नजर आ रहा है। ऐसे में लोग भी शख्स को जिगरवाला कह रहे हैं और उसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। इस दौरान वीडियो पर काफी लोगों ने मजेदार कमेंट्स किए हैं।

शेर को बैठाकर शख्स ने चलाई कार

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि हम लोगों के सामने शेर आ जाए तो हवा ही टाइट हो जाए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि वाकई ये सब काफी दिलेर हैं, जो शेर को बैठाकर कार चला रहे हैं। इस वीडियो पर अब तक ढाई हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'umbreenibrahimphotography' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article