वायरल न्यूज़

Paragliding Video: स्कूटर लेकर सात किलोमीटर तक आसमान में उड़ता दिखा शख्स, नजारा देखकर होश उड़ जाएंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 16, 2023, 08:49 AM IST

सोशल मीडिया पर हिमाचल के बिलासपुर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स आसमान स्कूटर लेकर पैराग्लाइडिंग करता नजर आ रहा है। स्टंट के इस नजारे को देख आपके होश उड़ जाएंगे।

Image

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में शख्स ने स्कूटर के साथ की पैराग्लाइडिंग

KEY HIGHLIGHTS
  • स्कूटर के साथ की पैराग्लाइडिंग
  • सात किमी तक आसमान में लगाया चक्कर
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Paragliding With Scooter: कई बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं, जिसे देखने के बाद इंसान एकदम से शॉक्ड हो जाता है। लोग करतब दिखाने के लिए न जाने क्या-क्या करते हैं, ऐसे में इनकी दिलेरी जब सोशल मीडिया पर आती है तो लोग भी इसे देख काफी ताज्जुब करते हैं। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भी कुछ ऐसा ही नजारा (Viral Video) देखने को मिला, जहां एक शख्स आसमान में स्कूटर लेकर उड़ता नजर आया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स स्कूटर के साथ पैराग्लाइडिंग करता नजर आ रहा है। पैराग्लाइडर ने स्कूटी के साथ आसमान में छह से सात किलोमीटर की उड़ान भरी है। पायलट कुछ देर तक जमीन से 200 फीट से अधिक ऊंचाई पर आसमान में उड़ता रहा। पायलट के इस हैरतअंगेज कारनामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का कारण बना हुआ है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ पायलट ने भरी थी उड़ान

जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर की प्रसिद्ध बंदला पैराग्लाइंडिग साइट से पायलट ने स्कूटर के साथ उड़ान भरी थी और गोबिंद सागर झील के दूसरी ओर लैंडिग की। यह पायलट पंजाब का बताया जा रहा है और स्कूटर के इलेक्ट्रिक होने की बात कही जा रही है। उड़ान भरने से पहले इस स्कूटर की बैटरी निकाल ली गई थी ताकि इसका भार कम किया जा सके। ऐसा पहली दफा देखने को मिला है कि कोई इस प्रकार की उड़ान इस साइट से भरा हो।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article