वायरल न्यूज़

मैदान में कूद गए बच्चों के फूफा, फिर किया ऐसा डांस पेट पकड़कर हंसेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 4, 2024, 04:24 PM IST

Viral Video: सामने आया डांस वीडियो इतना जबरदस्त है कि देखकर किसी की भी हंसी नहीं रुकेगी। इसमें शख्स के एक-एक स्टेप पर खूब हंसी आती है।

Image

शादी में फूफा ने दिखाया जबरदस्त डांस। (फोटो सोर्स-वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • विवाह में शख्स ने किया जबरदस्त डांस
  • एक ही स्टेप देखकर हो जाएंगे फैन
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: अक्सर कहा जाता है ब्याह-शादियों में फूफा सबसे पहले नाराज होते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि फूफा यानी मौसा जी की मर्जी के मुताबिक विवाह में तैयारियां नहीं होती। मगर क्या हो जब ऐसे ही एक फूफा विवाह से इतने खुश हो कि स्टेज तोड़ डांस कर दिखाएं। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हंसी रोकना भी मुश्किल हो जाएगा। वीडियो कुछ ही समय में बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

शख्स ने दिखाया करंट डांस

सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो साफतौर पर विवाह से जुड़ा मालूम होता है। हर तरफ खुशी का माहौल है। डीजे भी लगा है और लोग जमकर डांस कर रहे हैं। मगर एकाएक तभी एक शख्स स्टेज पर पहुंचा। मालूम होता है कि शख्स ने अपनी पसंद का गाना लगवाया और डांस शुरू कर दिया। शख्स ने डांस के पहले ही स्टेज में सबको हंसा दिया। उसके डांस स्टेज इतने अलग हैं कि पेट पकड़कर हंसने लगेंगे।। इसमें शख्स ऐसे स्टेप दिखाता है मानो उसे करंट लग गया है

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

डांस करते हुए शख्स का ये वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने वीडियो साझा कर इसे फूफा से जोड़ दिया। वीडियो को कैप्शन दिया गया कि फूफा जी का नया डांस। पैसे निकाल डांस। मालूम हो कि इंस्टाग्राम पर monu_mainpuri नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article