Viral Video: शख्स ने किया इतना जबरदस्त डांस, मूव्स देख माइकल जैक्सन की याद आ जाएगी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Aug 3, 2023, 08:27 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स डांस कर रहा है। उसने इतना बेहतरीन तरीके से स्लो मोशन किया है, जिसे देख आपको माइकल जैक्सन की याद आ जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने किया कमाल का डांस
  • डांस देख माइकल जैक्सन की आ जाएगी याद
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dance Viral Video: इंटरनेट पर यूं तो काफी डांस वीडियोज अपलोड किए जाते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं, जिसे देखने के बाद आपको किसी न किसी सुपरस्टार की याद आ जाती है। ऐसा ही एक वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो काफी कमाल का है। इस वीडियो में एक शख्स इतना मस्त डांस कर रहा है, जिसे देख आपको माइकल जैक्सन की याद आ जाती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स ने काफी बेहतरीन तरीके से स्लो मोशन किया है, जो जबरदस्त है। इस दौरान शख्स मून वॉक भी किया है, जिसे देखने के बाद आप भी मस्त हो जाएंगे। कहा जाता है न कि टैलेंट झुग्गियों में ही अधिक होती है, यह डांस इस बात को साबित कर रहा है।

End of Feed