Dance Viral Video: इंटरनेट पर यूं तो काफी डांस वीडियोज अपलोड किए जाते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं, जिसे देखने के बाद आपको किसी न किसी सुपरस्टार की याद आ जाती है। ऐसा ही एक वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो काफी कमाल का है। इस वीडियो में एक शख्स इतना मस्त डांस कर रहा है, जिसे देख आपको माइकल जैक्सन की याद आ जाती है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स ने काफी बेहतरीन तरीके से स्लो मोशन किया है, जो जबरदस्त है। इस दौरान शख्स मून वॉक भी किया है, जिसे देखने के बाद आप भी मस्त हो जाएंगे। कहा जाता है न कि टैलेंट झुग्गियों में ही अधिक होती है, यह डांस इस बात को साबित कर रहा है।
शख्स ने किया माइकल जैक्सन जैसा डांस
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि इसे कहते हैं असली डांस। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये तो माइकल की तरह डांस कर रहा है। इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'classic105kenya' नाम के अकाउंट से शेयर किया है। तो ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
