वायरल न्यूज़

Viral Video: चचा पर चढ़ा मिथुन दा का खुमार, "जूली जूली" गाने पर धमाकेदार डांस से मचाया तहलका

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 15, 2023, 12:39 PM IST

सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा डांस के वीडियोज वायरल होते रहते हैं। सोशल मीडिया पर मजेदार डांस वीडियोज की होड़ लगी हुई है। कुछ डांस वीडियोज ऐसे होते हैं जिन्हें देख डांस करने का मन करता है जबकि कुछ डांस वीडियोज ऐसे होते हैं जिन्हें देख हम अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर इन दिनों डांस का एक मजेदार वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख आपके चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाएगी।

Image

"जूली जूली" गाने पर डांस करता शख्स (Source:twitter)

Viral Video: सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा डांस के वीडियोज वायरल होते रहते हैं। सोशल मीडिया पर मजेदार डांस वीडियोज की होड़ लगी हुई है। कुछ डांस वीडियोज ऐसे होते हैं जिन्हें देख डांस करने का मन करता है जबकि कुछ डांस वीडियोज ऐसे होते हैं जिन्हें देख हम अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर इन दिनों डांस का एक मजेदार वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख आपके चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक शख्स "जूली जूली" गाने पर बेहतरीन डांस कर रहा है। उसके डांसिंग मूव्स ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स एनर्जेटिक डांस कर रहा है। इसके साथ ही उसका स्टाइल भी कमाल का है। इस शख्स ने "जूली जूली" सॉन्ग पर हूबहू मिथुन दा के अंदाज में डांस की है, जो काबिले तारीफ है। इस वीडियो को लोग बार बार देख रहे हैं। वीडियो में शख्स ने फॉर्मल पैंट और शर्ट कैरी कर रखी है और वो बिना स्लीपर या जूते पहने, नंगे पांव ही डांस कर रहे है।

इस वीडियो को ट्विटर पर @Tanu_Priyaaa नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 15 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है जबकि सैकड़ों लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इस वीडियो पर यूजर्स कमाल के कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा मजा आ गया देखकर।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article