वायरल न्यूज़

मगरमच्छ को पकड़ा फिर सीने से लगाकर नाचने लगा शख्स, वीडियो देखकर चौंक जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 21, 2025, 09:47 AM IST

Magarmach Ka Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि शख्स ने पानी में मगरमच्छ पकड़ा फिर उसी के साथ डांस करने लगा। फ्रेम में ये नजारा देखखर सचमुच किसी के भी होश उड़ जाएंगे।

Image

मगरमच्छ के साथ डांस करने वाला ये वीडियो किसी को भी हैरान करने देगा। (Photo/Instagram)

Magarmach Ka Video: मगरमच्छ को पानी का सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है। पानी में ये इतना खूंखार है कि जंगल का राजा शेर भी इससे पंगा लेने की हिम्मत नहीं कर पाता है। मगर क्या हो जब पानी में उसी मगरमच्छ को कोई शख्स पकड़ ले। इतना ही नहीं शख्स मगरमच्छ को पकड़ने के बाद उसे सीने से लगाकर नाचने तक लग जाए। सुनकर यकीन नहीं होगा मगर अभी एक ऐसा ही होश उड़ाने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में ऐसा कुछ नजर आता है जिसकी कल्पना करना मुश्किल होता है।

मगरमच्छ के साथ डांस

शुरुआत से वीडियो देखकर मालूम होता है कि शख्स पानी में मस्ती कर रहा है। मगर इसी बीच उसे महसूस हुआ कि आसपास कुछ अजीब है। शख्स यहां वहां नजर दौड़ता है तो उसे मगरमच्छ पानी में तैरता हुआ नजर आता है। हैरान होंगे शख्स मगरमच्छ के खुद के करीब होने के बाद भी उससे बिल्कुल भी नहीं डरता है। वो उल्टा मगरमच्छ के और करीब जाता है और उसे गोद में उठाने की कोशिश करता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर कोई भी चौंक जाएगा।

यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

वीडियो में आगे देखेंगे शख्स ने मगरमच्छ को किसी तरह गोद में उठाया और अपने सीने से लगा लिया। वो मगरमच्छ का अगला पैर पकड़कर उसके साथ ऐसे नाचता है मानो वो उसकी गर्लफ्रेंड हो। मजेदार है कि मगरमच्छ के साथ डांस के बाद शख्स ने उसे वापस पानी में छोड़ दिया। मालूम हो कि हैरान करने वाला ये वीडियो इंस्टाग्राम पर fishing.tribe नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article