वायरल न्यूज़

Viral Video: डंडा लेकर नदी क्रॉस कर रहा था शख्स, बीच में हुआ ऐसा खेल देखकर आंखें खुली की खुली रह जाएगी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हाहाकारी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स डंडा लेकर नदी क्रॉस कर रहा था। लेकिन, बीच में ही उसके साथ ऐसा खेल हुआ, जिसे देखकर लोग दंग रह गए।

Image

नदी क्रॉस करते हुए खेल (तस्वीर साभार- @erose.edit)

Viral Video: सोशल मीडिया पर अगर आप भी एक्टिव रहते हैं, तो आपको भी रोजाना एक से एक हैरतअंगेज वीडियो (Shocking Video) देखने को मिलते होंगे। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो सीधे दिल को छू लेने वाले होते हैं। वहीं,कुछ वीडियो ऐसे होते हैं,जिन्हें देखकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स डंडा लेकर नदी क्रॉस कर रहा था, लेकिन बीच में ही उसके साथ ऐसा खेल हुआ, जिसने सबको चौंका दिया।

कई बार लोग ऐसी हरकत कर देते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ मामलों को देखकर दुनिया दंग रह जाती है। सोशल मीडिया पर भी आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। एक बार फिर एक ऐसा ही अनोखा वीडियो लोगों के सामने छाया हुआ है, जिसमें एक शख्स डंडा लेकर नदी क्रॉस कर रहा था। लेकिन, बीच में ही उसके साथ खेल हो गया। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह नदी क्रॉस करने के लिए शख्स डंडे का सहारा ले रहा है। लेकिन, बीच में ही उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और सीधे पानी में जा गिरता है। देखे हैं वीडियो...

स्टंटबाजी के चक्कर में हुआ खेल

वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि स्टंटबाजी के चक्कर में तो खेल हो गया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'erose.edit' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं। जबकि, कई लोगों ने इसे पसंद भी किए हैं। इतना ही नहीं मजे लेते हुए लोग वीडियो पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि और दिखाओ करतब। कुछ का कहना है कि खुद को सुपरमैन समझ रहा था। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article