पत्नी के पुतले के साथ शख्स ने मनाई तलाक पार्टी, फंक्शन के लिए छपवाया बैनर, देखें मजेदार वीडियो..

इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स अपनी पत्नी के पुतले के साथ तलाक पार्टी मना रहा है, जिसे देख आप यकीन नहीं कर पाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने मनाई तलाक पार्टी
  • पत्नी के पुतले के साथ कार्यक्रम का आयोजन
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Divorce Party Celebration: कुछ साल रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की एक मूवी आई थी। इस फिल्म में एक गाना था, जो ब्रेकअप पार्टी पर आधारित था। इस गाने के बोल 'द ब्रेकअप सॉन्ग' है, जो काफी फेमस भी हुआ था। सोशल मीडिया पर भी कई सारे ब्रेकअप पार्टी वाले वीडियो भी वायरल हो चुके हैं लेकिन क्या कभी आपने तलाक पार्टी देखी है। आइए आज आपको दिखाते हैं..

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको एक शख्स दिखाई देगा, जो अपनी पत्नी के पुतले के साथ फोटो क्लिक करा रहा है। पास में एक बैनर भी टंगा हुआ है, जिस पर लिखा है - तलाक पार्टी। इस बैनर में शादी की तारीख 30 जून 2020 लिखा हुआ है और नीचे तलाक की तारीख 01 अगस्त 2024 लिखा है। ये वीडियो हरियाणा का बताया जा रहा है, जो बेहद ही गजब का है।

End of Feed