वायरल न्यूज़

VIDEO: दूल्हे के साथ दुल्हन को भी कंधे पर बिठा लिया, शख्स को ऐसा करता देख दिमाग घूम जाएगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 19, 2024, 11:08 AM IST

Bride Groom Video: सोशल मीडिया में विवाह से जुड़ा जो वीडियो वायरल हुआ है वैसा नजारा शायद ही पहले कभी देखा होगा। इसमें एक शख्स ने दूल्हा-दुल्हन को ही कंधे पर बिठा लिया।

Image

शख्स ने दूल्हा-दुल्हन को ही कंधे पर बिठा लिया। (Photo-Instagram)

Bride Groom Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा देखे और शेयर किए जाते हैं। विवाह के सीजन में ऐसे वीडियो की बाढ़ आ जाती है। इनमें कुछ तो इतने मजेदार होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक शख्स से जुड़ा है जिसने दूल्हे के साथ दुल्हन को भी अपने कंधों पर बिठा लिया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसने नेटिजन्स को हैरान कर दिया है। वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसे करीब साढ़े तीन लाख यूजर्स ने पसंद किया है।

दूल्हा-दुल्हन को कंधे पर बिठा लिया

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि विवाह का खुशनुमा माहौल है। दूल्हा-दुल्हन और उनके रिश्तेदार भी बहुत खुश नजर आ रहे हैं। बड़ी तादाद में मेहमान डांस भी कर रहे हैं। मगर तभी ऐसा कुछ नजर आया जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा। इसमें डांस कर रहा एक शख्स सबसे पहले दूल्हा-दुल्हन के पास पहुंचता है। शख्स ने एकाएक दूल्हे को कंधे पर बिठा लिया और डांस करने लगा। फ्रेम में ये नजारा खूब मजेदार लगता है। मगर तभी हैरान करने वाला दृश्य दिखाई दिया। दरअसल शख्स ने दूल्हे के साथ दुल्हन को भी कंधे पर बिठा लिया और डांस कर लगा।

देखिए वीडियो

दूल्हा-दुल्हन को कंधे पर बिठाकर डांस करते हुए शख्स को देखकर अन्य मेहमान भी हैरान रह गए। इसमें देखेंगे कि खुद शख्स की हालत खराब नजर आती है। हालांकि वो खुद को तुर्रम खां दिखाने की पूरी कोशिश करता है। मालूम हो विवाह का ये मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर shayri_boy99 नाम के हैंडल पर भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article