वायरल न्यूज़

Viral Video: आगे कार पीछे साइकिल...जुगाड़ से बना दी ऐसी धांसू गाड़ी, देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2023, 11:38 AM IST

Jugaad Video: एक शख्स ने जुगाड़ से ऐसी गाड़ी बना दी, जिसे देखकर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो रहा है। आलम ये है कि जुगाड़ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Image

जुगाड़ से बना दी धांसू गाड़ी (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने जुगाड़ से बनाई अनोखी गाड़ी
  • गाड़ी देखकर लोग रह गए हैरान
  • सोशल मीडिया पर जुगाड़ का मजेदार वीडियो वायरल

Jugaad Video: सोशल मीडिया पर जुगाड़ के काफी मजेदार-मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ जुगाड़ (Jugaad Video) को देखकर तो यूजर्स हक्के-बक्के रह जाते हैं और पूरी दुनिया उसकी फैन हो जाती है। इसी कड़ी में जुगाड़ का एक और धांसू वीडियो (Jugaad Viral Video) सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने साइकिल और कार को मिलाकर ऐसी गाड़ी बना दी, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। आलम ये है कि इस जुगाड़ की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं और कुछ मजे भी ले रहे हैं।

दुनिया में आप कहीं भी चले जाएं आपको जुगाड़ से बनी एक से एक धांसू चीजें देखने को मिल जाएंगी। कुछ जुगाड़ को देखकर तो इंजीनियर्स भी हैरान रह जाते हैं। अब इस वायरल वीडियो में ही देख लीजिए किस तरह एक शख्स ने जुगाड़ से धांसू गाड़ी बना दी है। शख्स ने अनोखी गाड़ी बनाने के लिए कार के अगले हिस्से और एक साइकिल का इस्तेमाल किया है। शख्स ने दोनों को मिलाकर ऐसी जुगाड़ वाली गाड़ी तैयार कर दी, जिसे देखकर सब चौंक गए। इतना ही नहीं इस अनोखी गाड़ी को शख्स सड़क पर सरपट दौड़ाते हुए नजर आ रहा है। जहां-जहां से ये गाड़ी गुजरी, लोग उसे एकटक होकर देखने लगे। तो पहले आप इस मजेदार जुगाड़ को देखें...

क्या धांसू जुगाड़ है भाई?

जुगाड़ देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'abdulsamadnarogh' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने जुगाड़ के इस वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, जहां कुछ लोग मजे लेते हुए वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। तो इस जुगाड़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो आपको यह जुगाड़ कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article