वायरल न्यूज़

'जस्ट लुकिंग लाइक अ वॉव' ट्रेंड किसने शुरू किया, जरूर जान लीजिए

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 3, 2023, 03:48 PM IST

Just Looking Like a Wow trend: जसमीन कौर का दिल्ली में कपड़ों का एक स्टूडियो है। सबसे पहले उनका 9 अक्टूबर को एक वीडियो आया था। इस वीडियो में वह कपड़ा बेचते समय फनी अंदाज में अपने कस्टमर को अपने कपड़े दिखाते हुए कहती है.. 'सो ब्यूटीफुल, सो एलिगेंट, जस्ट लुकिंग लाइक अ वॉव।'

Image

जस्ट लुकिंग लाइक अ वॉव (इंस्टाग्राम)

Just Looking Like a Wow trend: सोशल मीडिया पर इन दिनों 'जस्ट लुकिंग लाइक अ वॉव' ट्रेंड जमकर चल रहा है। क्या आम-क्या खास हर कोई इस ट्रेंड पर रील्स बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रहा है। यह ट्रेंड न सिर्फ एक्टर-एक्ट्रेस फॉलो कर रहे हैं बल्कि क्रिकेटर से लेकर बड़ी हस्तियां भी फॉलो कर रही हैं। क्या आपको पता है कि यह ट्रेंड आया कहां से और सबसे पहले इस ट्रेंड को शुरू किसने किया? चलिए हम आपको इसकी पूरी कहानी बताते हैं।

कपड़ा बेचने वाली लड़की ने शुरू किया ट्रेंड

'जस्ट लुकिंग लाइक अ वॉव' ट्रेंड किसी ने शुरू नहीं किया बल्कि जैसमीन कौर नाम की एक महिला के मुंह से निकले शब्द हैं। दरअसल, जसमीन कौर का दिल्ली में कपड़ों का एक स्टूडियो है। सबसे पहले उनका 9 अक्टूबर को एक वीडियो आया था। इस वीडियो में वह कपड़ा बेचते समय फनी अंदाज में अपने कस्टमर को अपने कपड़े दिखाते हुए कहती है.. 'सो ब्यूटीफुल, सो एलिगेंट, जस्ट लुकिंग लाइक अ वॉव।' इसके बाद जसमीन कौर का वीडियो वायरल हो जाता है।

जसमीन कौर का यह वीडियो लोगों को इतना पसंद आता है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, सनाया मल्होत्रा से लेकर वामिका गब्बी तक इस पर लिप्सिंग करते हुए रील्स बनाती हैं और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती हैं। उनके अलावा अन्य सेलिब्रिटी भी इस पर फनी रील्स बनाते हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद जसमीन कौर इन दिनों इंटरनेट सनसनी बन चुकी हैं। यहां तक कि म्यूजिक प्रोड्यूसर यशराज मुखाटे ने इस पर गाना बना दिया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article