वायरल न्यूज़

Viral Video: ट्रेन के अंदर साइकिल लेकर पहुंच गया शख्स, फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स साइकिल लेकर ट्रेन के अंदर चढ़ गया। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर हर कोई दंग रह गया।

Image

ट्रेन के अंदर साइकिल लेकर पहुंचा शख्स (तस्वीर साभार- @trevling_99)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है, यहां कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे (Trending Video) देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर लोगों अपनी हंसी को नहीं रोक पाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप एक पल के लिए दंग रह जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स साइकिल लेकर ट्रेन के अंदर पहुंच गया। इसके बाद जो हुआ, उसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

आज कल लोग एक से एक अजीबोगरीब हरकत करते हुए नजर आ जाएंगे। कुछ लोग तो ऐसी हरकत कर देते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई अनोखे वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिल जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स साइकिल लेकर ट्रेन के अंदर पहुंच गया। अंदर पहुंचते ही शख्स अनोखे अंदाज में साइकिल चलाने लगता है। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया। देखें वीडियो...

ट्रेन में साइकिल लेकर पहुंचा शख्स

इस वायरल वीडियो को देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि कहां-कहां से ऐसे लोग आते हैं। इंस्टाग्राम पर इस अजीबोगरीब वीडियो को 'trevling_99' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस अजीबोगरीब वीडियो को लाखों अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो पर जमकर लोग रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ लोग जहां इस पर मजे ले रहे हैं, तो कुछ लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article