Mahilaon Ki Ladai Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर यूजर्स भौचक्के रह जाते हैं। इसी कड़ी में महिलाओं की लड़ाई का एक झन्नाटेदार वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। वीडियो में जिस तरह महिलाएं आपस में लड़ रही थीं, उसे देखकर एक पल के लिए आप महिला रेसलरों को भी भूल जाएंगे। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और लोग जमकर वीडियो पर चटकारे ले रहे हैं।
आज तक आपने लड़ाई के कई वीडियो देख होंगे। कुछ वीडियो तो काफी फनी होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो काफी खतरनाक होते हैं। लेकिन, वीडियो को देखकर आप भी जरूर दंग रह जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं किसी बात पर दो महिलाओं के बीच बहस हो रही है। बहस करते-करते एक महिला दूसरी महिला पर हमला कर देती है। फिर दोनों के बीच शुरू हो जाती है खतरनाक लड़ाई। दोनों एक-दूसरे का गला दबाती हैं। मुंह नोंचती है और फिर जमीन पर गिराने की भी कोशिश करती है। कुछ देर तक दोनों एक-दूसरे को जिस तरह जकड़ कर रही हैं, उसन सबको हैरान कर दिया। हालांकि, एक अन्य महिला बीच में आकर किसी तरह इस लड़ाई को शांत करवाती है। लेकिन, यह चौंकाने वाला नजारा कैमरे में कैद हो गया।
महिलाओं की हाहाकारी लड़ाई
इस हाहाकारी लड़ाई वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'officially_babuli' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस शानदार और जानदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, लोग मजे लेते हुए वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो पर यूजर्स अपने-अपने अंदाज में रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि महिलाओं ने तो गदर काट दिया भाई। कुछ का कहना है कि ये तो महिला रेसलरों से भी आगे निकल गए। वहीं, कुछ का कहना है कि ऐसा खौफनाक नजारा काफी कम देखने को मिलता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
