Mahendra Singh Dhoni Video: महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं। वह अभी भी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हैं और CSK के कप्तान हैं। इस बीच महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो की चारों तरफ चर्चा हो रही है। वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी जो बात कहते सुनाई दे रहे हैं, वह कपल्स के नजरिए से बेहद जरूरी है। वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी युवाओं को संदेश देते नजर आ रहे हैं।
महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो वायरल
महेंद्र सिंह धोनी इस वीडियो में युवाओं को गुरु मंत्र दे रहे हैं, जिसमें वह कह रहे हैं कि, 'जिन लोगों की गर्लफ्रेंड होती है उनको एक गलतफहमी होती है।' धोनी ने इसके आगे कहा कि वह इस गलतफहमी को क्लियर करना चाहेंगे। इसके आगे धोनी कहते हैं, 'ये मत सोचना कि मेरी वाली अलग है।' इसके बाद वहां बैठे लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं। धोनी का यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उनके वीडियो को जमकर शेयर भी कर रहे हैं। देखें वीडियो-
धोनी के वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @Bihar_se_hai नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा है, 'रिलेशनशिप एडवाइज ले लो।' एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद कमेंट किया, 'सबकी वाली अलग है।' वहीं एक यूजर ने यह लिखा कि धोनी भाई ने सही बात कह दी। यह वीडियो इतना तेजी से वायरल हो रहा है और पसंद किया जा रहा है कि इसे अब तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
