Video: महाकुंभ मेले में क्रिकेट खेलते नजर आए साधु-संत, तूफानी बल्‍लेबाजी का वीडियो वायरल

Mahakumbh Viral Video: वीडियो को मूल रूप से X पर जितेन्द्र प्रताप सिंह नामक एक यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने बताया कि कैसे साधुगण इस आयोजन में अपने खाली समय का भरपूर आनंद क्रिकेट खेलकर उठा रहे थे।

Mahakumbh Viral Video: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला से कई वीडियो सामने आए हैं जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए। ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसने लोगों का ध्‍यान खींचा है। इस वीडियो में महाकुंभ मेले के बीच साधुओं को क्रिकेट खेलते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को मूल रूप से X पर जितेन्द्र प्रताप सिंह नामक एक यूजर ने शेयर किया है।

महाकुंभ में मैच खेलते दिखे साधु।

गौरतलब है कि, अपनी पोस्ट में, उन्होंने बताया कि कैसे साधुगण इस आयोजन में अपने खाली समय का भरपूर आनंद क्रिकेट खेलकर उठा रहे थे। साधुओं को क्रिकेट खेलने के दौरान तूफानी बल्‍लेबाजी करते हुए भी देखा जा सकता है। भीड़ ने उनका उत्साहवर्धन किया और इस जीवंत मैच को अपने फोन पर रिकॉर्ड किया। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि, 'महाकुंभ के दौरान खाली समय में बाबा क्रिकेट खेल रहे हैं।' क्रिकेट के मैदान पर साधुओं को तूफानी बल्‍लेबाजी करते देख यूजर्स काफी चौंक गए। वहीं, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कहा कि, 'इससे ज़्यादा खूबसूरत तस्वीर और क्या हो सकती है?'

End of Feed