Viral Video: महाशिवरात्रि पर विदेशी लड़की ने गाया ॐ नमः शिवाय, शिव भक्ति देख झूम उठा इंटरनेट

Maha Shivratri Video: विदेशी लड़की इस वीडियो में भगवान शिव पर आधारित हिंदी भजन गाती दिख रही है। विदेशी लड़की का यह अंदाज भारत के लोगों को खूब भा रहा है। लड़की न सिर्फ अपनी सादगी से यूजर्स का दिल जीत रही है, बल्कि वह जिस तरह गिटार बजाकर शिव भजन गा रही है, उसका भोलेनाथ की भक्ति भरा अंदाज नेटिजन्स को प्रभावित कर गया है।

Maha Shivratri Video: महाशिवरात्रि 2026 के मौके पर पूरे देशभर में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते नजर आए। पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सोशल मीडिया पर भी महाशिवरात्रि पर्व की धूम मची हुई है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे। वीडियो एक विदेशी लड़की से जुड़ा है, जो महाशिवरात्रि के मौके पर शिव भजन गाती हुई इंटरनेट पर छा गई है।

Shivratri Video (1)

महाशिवरात्रि पर विदेशी लड़की ने गाया भजन (इंस्टाग्राम)

विदेशी लड़की ने गाया शिव भजन

इंटरनेट पर विदेशी लड़की का यह वीडियो छा गया है। महाशिवरात्रि 2026 के मौके पर विदेशी लड़की की अनोखी सिंगिंग जमकर पसंद की जा रही है। विदेशी लड़की इस वीडियो में भगवान शिव पर आधारित हिंदी भजन गाती दिख रही है। विदेशी लड़की का यह अंदाज भारत के लोगों को खूब भा रहा है। लड़की न सिर्फ अपनी सादगी से यूजर्स का दिल जीत रही है, बल्कि वह जिस तरह गिटार बजाकर शिव भजन गा रही है, उसका भोलेनाथ की भक्ति भरा अंदाज नेटिजन्स को प्रभावित कर गया है। देखें वीडियो-

End of Feed