वायरल न्यूज़

महाकुंभ में पहुंची विदेशी छोरियां, किया कालभैरवाष्टकम का पाठ, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 15, 2025, 11:06 AM IST

Mahakumbh Video: कालभैरवाष्टकम का पाठ करते हुए विदेशी छोरियों का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छा गया है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Image

महाकुंभ में पहुंची विदेशी छोरियों का वीडियो सोशल मीडिया में छा गया है। (Photo/PTI)

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला शुरू हो चुका है। हर रोज लाखों करोड़ों की तादाद में भक्त संगम में डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। मगर इन सबके बीच महाकुंभ में पहुंचा विदेशी छोरियां का एक ग्रुप सोशल मीडिया में छा गया है। वायरल वीडियो में देखेंगे कि महाकुंभ में पहुंची विदेशी छोरियों की भक्ति ना सिर्फ देखने लायक होती है, बल्कि उन्होंने संस्कृत में कालभैरवाष्टकम का पाठ करके आसपास मौजूद श्रद्धालुओं भी चौंका दिया।

किया कालभैरवाष्टकम का पाठ

बताया गया कि विदेशी छोरियां हजारों किलोमीटर दूर इटली से महाकुंभ में पहुंची हैं। यहां जब लड़कियां भगवा वस्त्र धारण करके संगम घाट पर पहुंचीं तो लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ। हैरान होंगे जब विदेशी मेहमानों ने संस्कृत में कालभैरवाष्टकम का उच्चारण शुरू किया तो हर कोई चौंक गया। खुद युवतियों के पास खड़े बाबाजी भी चुपचाप उन्हें सुनते रहते हैं। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन करता है।

यहां देखिए वीडियो

मालूम हो कि इतनी स्पष्ट और सुंदर आवाज में कालभैरवाष्टकम का पाठ कर रहीं इन विदेशी छोरियों का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छा गया है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो पीटीआई द्वारा शेयर किया गया है जिसे एक्स पर @MahaaKumbh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article