वायरल न्यूज़

Magarmach Ka Video: पानी में गया और जिंदा मगरमच्छ दबोच लिया, हैरान करेगी इस जानवर की ताकत

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 21, 2024, 08:50 AM IST

Magarmach Ka Video: मगरमच्छ को पानी का सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है। मगर क्या हो जब उसे पानी में ही कोई जानवर चुनौती देने पहुंच जाए। इतना ही नहीं वो उसका शिकार तक कर ले। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।

Image

इस जानवर ने पानी में ही मगरमच्छ का शिकार कर लिया। (photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • मगरमच्छ को चुनौती देने पहुंचा ये जानवर
  • पहले पानी में हराया फिर बाहर खींच लाया
  • वायरल हो जैगुआर की ताकत का वीडियो

Magarmach Ka Video: पानी के खतरनाक शिकारी की बात की जाए तो दिमाग में मगरमच्छ का नाम पहले आता है। यकीनन मगरमच्छ एक ऐसा शिकारी है जो पानी में सबसे खतरनाक माना जाता है। शायद ही कोई शिकारी होगा जो पानी में मगरमच्छ से पंगा लेने की कोशिश करेगा। मगर क्या हो जब मगरमच्छ के उसी मजबूत गढ़ में कोई जानवर उसे चुनौती देने पहुंच जाए। इतना ही नहीं वो अकेला ही मगरमच्छ को पानी से खींच लाए और जमीन पर ले जाकर उसका शिकार तक कर ले। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसे ही वीडियो ने हैरान कर दिया।

पानी में मगरमच्छ को हराने वाला जैगुआर

इसमें देखेंगे मगरमच्छ पानी के भीतर है और उसे शिकार की तलाश है। शिकारी मगरमच्छ पानी के भीतर चुपचाप बैठा है। वो जरा भी हलचल नहीं करता है। इसके ठीक दूसरी तरफ जमीन पर जैगुआर भी शिकार की तलाश में भटक रहा है। मगर एकाएक उसकी नजर पानी में छिपे मगरमच्छ पर पड़ गई। यकीन नहीं करेंगे जैगुआर ने तुरंत पानी में छलांग लगा दी। वो सीधे मगरमच्छ के पास पहुंच गया। देखकर लगता है कि जैगुआर ने खुद ही मौत को दावत दे डाली है। मगर उसने थोड़ी ही देर में इस सोच को बदल दिया। इसमें देखेंगे कि पानी में आए जैगुआर ने मगरमच्छ पर ऐसा हमला किया कि बेचारा कुछ नहीं कर पाया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

जैगुआर ने मगरमच्छ को ना सिर्फ पानी में हराया बल्कि गर्दन से पकड़कर उसे बाहर खींच लाया। इसके बाद जैगुआर ने थोड़ी ही देर में मगरमच्छ को मार दिया और उसे अपने मुंह का निवाला बना लिया। मालूम हो कि लड़ाई का ये हैरान करने वाला वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर bigcatsnamibia नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article