Video: मगरमच्‍छ से भरे तालाब में होशियारी दिखा रही थी लड़की, अचानक फिसला पैर और फिर जो हुआ खुद देख लें

Magarmach Ka Video: वायरल वीडियो को assoulss नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, पहले मस्‍ती कर रही लड़की का कैसे पैर फिसला जिसके बाद एनिमेटेड मगरमच्छ उसे देखकर खुश हो रहे हैं।

Magarmach Ka Video: जानवरों के पास खड़े लोग कई बार मौज-मस्‍ती के लिए ऐसी हरकतें कर देते हैं जिनसे उनकी जान आफत में पड़ जाती है। ऐसी ही एक लड़की ने मगरमच्‍छों से भरे तालाब के ऊपर खड़े होकर होशियारी दिखाई। जिसके बाद आप सोच सकते हैं क्‍या हुआ होगा ? मौज-मस्‍ती और जोश में आकर होश खो देने वाली इस लड़की की जान पर अचानक संकट पैदा हो गया। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जो लड़की और मगरमच्छ से जुड़ा हुआ है। वीडियो में लड़की को तालाब के पास जाकर मस्‍ती करत देख कोई भी शख्‍स इसे बेवकूफी ही बताएगा। हालांकि, वीडियो में साफ दिख रहा है कि, पहले लड़की पानी में उतरने की एक्टिंग कर रही है मगर बाद में अचानक उसका पैर फिसल जाता है। खतरनाक और दिल दहला देने वाले इस वीडियो को देखकर आप भी चौंक जाएंगे।

मगरमच्‍छ के तालाब में गिरी लड़की।

लड़की को भारी पड़ी मस्‍ती

वायरल वीडियो को assoulss नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, पहले मस्‍ती कर रही लड़की का कैसे पैर फिसला जिसके बाद एनिमेटेड मगरमच्छ उसे देखकर खुश हो रहे हैं। गौरतलब है कि, वीडियो में आगे का सीन दिखाया नहीं गया है। इसलिए अब कई यूजर्स सोच रहे हैं कि लड़की गिरने के बाद खुद को कैसे संभाल पाई होगी। वहीं, एक सवाल ये भी बना हुआ है कि, आखिर क्‍या उसे बचा लिया गया होगा ? चूंकि, इस वीडियो में केवल लड़की के फिसल कर गिरने की स्थिति दिखाई गई है, लेकिन इसके बाद का कोई दृश्य नहीं है। इससे लोगों में अनहोनी की संभावना और भी अधिक बढ़ गई है।

End of Feed