वायरल न्यूज़

Viral Video: भूख लगी तो साथी का हाथ खा गया मगरमच्छ, नजारा होश ना उड़ा दे तो कहना

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 27, 2023, 01:26 PM IST

Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि मगरमच्छ को भूख लगी तो साथी का ही हाथ खा गया। फ्रेम में फिर जो दिखा हैरान हो जाएंगे।

Image

अपने साथी का ही हाथ खा गया मगरमच्छ। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • साथी का हाथ खा गया मगरम्छ
  • होश उड़ा देगा नजारा
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Magarmach Ka Video: मगरमच्छ जंगल के सबसे खतरनाक शिकारियों में शामिल है। सोशल मीडिया में जानवरों का शिकार करते हुए इसके ढेरों वीडियो मौजूद हैं। मगर कभी देखा है कि किसी मगरमच्छ ने अपने ही साथी पर हमला कर दिया हो। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें भूखे मगरमच्छ ने अपने साथी पर हमला कर दिया और उसका हाथ खा गया। फ्रेम में ये नजारा देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे।

साथी का हाथ खा गया मगरमच्छ

सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो किसी जू का मालूम होता है। इसमें एक जगह बहुत सारे मगरमच्छ हैं। देखकर लगता है कि सभी मगरमच्छ भूखे हैं। इसी बीच किसी ने मगरमच्छ के झुंड में मांस का टुकड़ा फेंक दिया। इधर मांस देखते ही मगरमच्छों में भगदड़ सी मच गई। सभी मांस का टुकड़ा पहले दबोचने में की कोशिश में जुट गए। मगर इसी बीच एक भूखे मगरमच्छ ने जो कुछ किया हैरान कर देगा। दरअसल भूखे मगरमच्छ ने अपने साथी मगरमच्छ का हाथ मुंह दबोचा और एक झटके में शरीर से अलग कर दिया।

यहां देखिए वीडियो

होश उड़ाने वाले नजारे के आखिर में देखेंगे कि साथी का हाथ उखाड़ने के बाद मगरमच्छ तुरंत इसे खा गया। इधर घायल मगरमच्छ गुस्से से उसकी तरफ देखता है, मगर बेचारा कुछ नहीं कर पाया। साथी पर हमला करते हुए मगरमच्छ का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर wildlifeanimall नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article