Magarmach Aur Azgar Ki Ladai: अजगर को दुनिया के सबसे खतरनाक शिकारियों में से एक माना जाता है। ये इतना खतरनाक शिकारी है, जो नीलगाय जैसे बड़े जानवरों को भी निगल जाता है। मगर क्या हो जब उसका सामना पानी के सबसे खतरनाक शिकारी मगरमच्छ से हो जाए। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें अजगर पानी के सबसे खूंखार शिकारी मगरमच्छ को आसान शिकार समझने की गलती कर गया। मगर दो मिनट बाद ही समझ आ गया कि उसने गलत पंगा ले लिया।
अजगर ने चुना गलत शिकार
हैरान करने वाला वीडियो देखकर मालूम होता है कि अजगर शिकार की तलाश में पानी में उतर गया। मानो यहां शिकार मिल जाएगा और आराम से अपना पेट भर लेगा। मगर तभी उसका सामना मगरमच्छ से हो गया। अजगर ने मरगमच्छ को देखते ही हमला कर दिया। उसे अपने शरीर से लपेटना शुरू कर दिया। मगर जब मगरमच्छ ने जवाबी पलटवार किया तो हैरान करने वाला नजारा दिखाई दिया। फ्रेम में देख सकते हैं कि मगरमच्छ ने हमलावर अजगर को तुरंत दांतों के बीच दबा लिया।ये भी पढ़ें- Wild Animal Video: अबकी बार फेल हो गई लोमड़ी की चालाकी, उससे ज्यादा चालाक निकला शिकार
हार गया अजगर
अजगर को दबोचने के बाद मगरमच्छ ने अपनी ताकत दिखाई और पानी में ही झटकना शुरू कर दिया। मगरमच्छ ने फिर दोबारा अजगर को संभलने का मौका नहीं दिया। पानी का दानव मगरमच्छ उसे तब तक झटकता है जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। अजगर के मारने का बाद मगरमच्छ ने उसका शिकार कर लिया। मालूम हो कि खतरनाक शिकारियों के बीच हुई ये लड़ाई पानी में लेग कैमरे में कैद हो गई है।यहां देखिए वीडियो
मगरमच्छ और अजगर की लड़ाई से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में लाइक और व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर wildlife011 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया।
