Viral Video: आजकल हर किसी को इंटरनेट पर वायरल होना है। इस चक्कर में वह किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। कई बार तो लोग अपना जान जोखिम में डालकर कुछ ऐसा करते हैं, जिसे देखकर यूजर्स का दिल मचल जाता है। कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर ऐसे वायरल हो चुके हैं, जिसमें अजीबोगरीब रील्स बनाने के दौरान लोगों की जान तक जा चुकी है। इसके बाद भी लोग थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप
यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी। वीडियो में एक युवक वायरल होने के चक्कर में जो काम करता नजर आ रहा है। वैसा शायद आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। आप देख पाएंगे कि फेम के चक्कर में युवक अपनी जान को खतरे में डाल रहा है। दरअसल, युवक एक खतरनाक स्टंट परफॉर्म करते हुए वीडियो शूट कर रहा है। युवक का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जो लोगों की रूह कंपा रहा है। देखें वीडियो-
वीडियो में नजर आएगा कि एक युवक दो ईंटों पर खड़ा है। सिर्फ यही नहीं दोनों ईंटों के बीच नुकीला खंजर जैसा कुछ लगा दिखाई दे रहा है। युवक ने ईंट को एक टायर पर रखा हुआ है, जिसके बाहर कई नुकीले खंजर लगे हैं। आप देख सकते हैं कि लड़का ईंटों पर उछलकर बैक फ्लिप मार रहा है। लड़के को फिर से ईंटों पर लैंड करना था। हालांकि, उसका बैलेंस थोड़ा गड़बड़ा जाता है। आप देख सकते हैं कि ईंट के बीच रखे खंजर पर युवक का एक पैर पड़ जाता है। गनीमत यह थी कि खंजर में उसका पैर नहीं घुसता है। आप देख सकते हैं कि थोड़ी गड़बड़ होने पर युवक लड़खड़ाकर खंजर में गिर सकता है जो उसके शरीर के अंदर जा सकता था। हैरान करने वाले इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है।
