Kulhad Pizza Couple Viral Video: कुल्हड़-पिज्जा कपल का प्राइवेट वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर दी सफाई

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 22, 2023, 12:49 PM IST

Ludhiana Kulhad Pizza Couple Viral Video: कुल्हड़-पिज्जा के मालिक ने लोगों से इस वीडियो को डिलीट करने की अपील की है। सहज अरोड़ा ने दावा किया है कि उनका वीडियो फर्जी तरीके से बनाया गया है। उन्होंने कहा कि उनका फर्जी वीडियो बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानि AI का इस्तेमाल किया गया है।

Ludhiana Kulhad Pizza Couple Video Viral: जालंधर का पॉपुलर कुल्हड़-पिज्जा कपल इन दिनों सुर्खियों में है। कपल के कई प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कुल्हड़ पिज्जा के मालिक ने इसे फर्जी बताया है और पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। इसके साथ ही कुल्हड़ पिज्जा के मालिक ने लोगों से इस वीडियो को डिलीट करने की अपील की है। कुल्हड़ पिज्जा के मालिक सहज अरोड़ा ने दावा किया है कि उनका वीडियो फर्जी तरीके से बनाया गया है।

kulhad pizza

कुल्हड़ पिज्जा कपल (इंस्टाग्राम)

सहज अरोड़ा ने वीडियो को बताया फर्जी

सहज अरोड़ा का कहना है कि उनका फर्जी वीडियो बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानि AI का इस्तेमाल किया गया है। सहज अरोड़ा का कहना है कि उनकी पत्नी ने दो दिन पहले ही बच्चे को जन्म दिया है। कुछ दिन पहले उन्हें किसी ने एक वीडियो क्लिप भेजी थी। यह वीडियो क्लिप फर्जी था, जिसे बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया गया है। जिसने यह वीडियो उन्हें भेजी थी, उसने धमकी देकर उसने पैसे भी मांगे थे। अब उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।

बता दें कि इस जोड़े ने साल 2022 में अनोखे तरह का कुल्हड़-पिज्जा बनाना शुरू किया था। इसके बाद कपल ने बहुत ही ज्यादा लोकप्रियता हासिल कर ली थी। एक फूड ब्लॉगर ने उनका कुल्हड़-पिज्जा बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जो काफी ज्यादा वायरल हो गया था। इसके बाद इस नवविवाहित जोड़े ने एक छोटे से स्टॉल से एक रेस्टोरेंट शुरू किया था। कुछ दिनों पहले भी यह जोड़ा विवादों में आया था, जब एक कस्टमर से भोजन की गुणवत्ता को लेकर उनकी बहस हो गई थी।

End of Feed