Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो विवाह से जुड़ा है जिसमें मेहमान एक-दूसरे से बुरी तरह मारपीट कर रहे हैं। कुर्सियां उठाकर फेंक रहे हैं। इसमें जो कोई भी सामने आता है तुरंत उसकी पिटाई हो जाती है। हैरानी होगी कि लड़ाई के चक्कर में खाना तक उठाकर फेंक दिया। बताया गया कि घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की है। यहां धर्मशाला में एक विवाह का आयोजन किया गया था।
एक दूसरे को पीटने लगे मेहमान
बताया गया कि विवाह में सबकुछ सामान्य रूप से चल रहा था। मेहमान विवाह में शामिल होने के लिए धर्मशाला पहुंच रहे थे। इनमें बहुत सारे लोग खाना खा रहे थे। कई लोग आपस में बातचीत कर रहे हैं। मालूम होता है कि दूल्हा-दुल्हन भी स्टेज पर आराम से बैठे थे। मगर एकाएक सबकुछ बदल गया। विवाह स्थल युद्ध का मैदान बन गया। जहां जो सामने आया पिटाई होने लगी। मेहमान खुद को बचाने के लिए भागने लगे। मगर जब कुछ लोग कुर्सियां उठाकर फेंकने लगते हैं।
यहां देखिए वीडियो
विवाह में लड़ाई से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर @SabirSh48723440 नाम के हैंडल से साझा किया गया है। उन्होंने वीडियो को मजेदार कैप्शन देते हुए लिखा, 'इसे कहते हैं रंग में भंग पड़ना। वैवाहिक समारोह में फिल्मी शूटिंग सी चलीं कुर्सियां...बीच-बचाव कर मदद की गुहार लगाती नजर आईं महिलाएं।'
