वायरल न्यूज़

VIDEO: किचन में थी महिला तभी फट गया गैस सिलेंडर, कैमरे में कैद हुआ खतरनाक नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 11, 2024, 01:21 PM IST

Cylinder Blast Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि महिला किचन में काम कर रही है कि अचानक तेज धमाका हुआ और महिला कई फीट ऊपर उड़ गई। रसोई घर का सारा सामान भी हवा में उड़ गया।

Image

अचानक रसोई घर में ब्लास्ट हो गया सिलेंडर। (Photo/X.com)

KEY HIGHLIGHTS
  • अचानक रसोई घर में हुआ ब्लास्ट
  • कैमरे में कैद हुआ खतरनाक नजारा
  • देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Cylinder Blast Video: आज के समय में करीब सभी घरों की रसोई में एलपीजी सिलेंडर की मौजूदगी जरूर नजर आएगी। इसने लोगों की मेहनत को बहुत हद तक कम कर दिया। मगर इसने जिंदगी को जितना आसान बनाया है उससे उतना ही खतरा भी बना रहता है। सोशल मीडिया में अभी इससे जुड़ा एक हैरान करने वाला नजारा कैमरे में कैद हुआ है। इसमें देखेंगे कि कैसे अचानक रसोई घर में रखा सिलेंडर आग के गोले की तरह फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि रसोई में रखा सारा सामान हवा में उड़ गया। खुद महिला की भी चीख निकल गई।

अचानक फट गया सिलेंडर

शुरुआत से 28 सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि महिला रसोई घर में खाना बना रही है। सबकुछ सामान्य नजर आता है। देखकर लगता है कि महिला सिंक में सब्जी धो रही है। मगर एकाएक जोरदार धमाका हुआ और महिला कई फीट दूर जाकर गिरी। रसोई में रखा सारा सामान भी हवा में उड़ गया। फ्रेम में ये नजारा इतना खतरनाक है कि किसी के भी होश उड़ देगा। हालांकि गनीमत रही कि महिला ऐसी जगह थी जिससे उसे ज्यादा चोट नहीं आई।

एक्स पर देखिए वीडियो

आखिर में देखेंगे कि महिला ने किसी तरह खुद को संभाला और परिवार के सदस्यों को आवाज लगाई। मालूम हो कि सिलेंडर ब्लास्ट से जुड़ी घटना का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसे एक्स पर @klip_ent नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article