वायरल न्यूज़

जिंदा रहते नहीं की प्यार की कद्र! प्रेमी युगल ने किया सुसाइड तो 6 महीने बाद मूर्ति बनवाकर लोगों ने करवाई शादी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 20, 2023, 01:26 PM IST

Ajab Gajab Love: गणेश और रंजना एक-दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करते थे। 6 महीने पहले जब दोनों के प्यार की जमकर चर्चा होने लगी तो यह बात उनके घरवालों को भी पता चली।दोनों के परिवार वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इससे व्यथित होकर गणेश और रंंजना ने सुसाइड कर लिया।

Image

मरने के बाद शादी (सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रेमी जोड़े ने 6 महीने पहले किया था सुसाइड
  • दोनों के परिवार वाले रिश्ते से नहीं थे खुश
  • अब गलती मानकर परिवार ने किया ऐसा

Ajab Gajab Love: कहते हैं कि दो सच्चे प्रेमियों को कोई जुदा नहीं कर सकता है। भले ही वह जीते जी एक नहीं हो सके, लेकिन मरने के बाद सच्चे-प्रेमियों को जमाना भी याद करता है। गुजरात के तापी जिले से एक ऐसा ही अनोखा मामला सामने आया है। यहांं एक प्रेमी-प्रेमिका जीते जी एक नहीं हो सके तो उन्होंने मरने का फैसला किया और दोनों ने सुसाइड कर लिया। हालांकि, जब दोनों इस दुनिया से चले गए तब उनके घर वालोंं को उनके प्यार की सच्चाई समझ में आई। इसके बाद परिवार वालों ने कुछ ऐसा काम किया जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।

तापी जिले के नये नेवाला गांव के रहने वाले गणेश और रंजना एक-दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करते थे। 6 महीने पहले जब दोनों के प्यार की जमकर चर्चा होने लगी तो यह बात उनके घरवालों को भी पता चली। इसके बाद गणेश के पिता ने उन्हें खूब डांट लगाई। दोनों के परिवार वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इससे व्यथित होकर गणेश और रंंजना ने सुसाइड कर लिया। उन्होंने सोचा कि भले ही जीते जी वह एक नहीं हो सके लेकिन मरने के बाद उन्हें कोई अलग नहीं कर पाएगा।

मौत के 6 महीने बाद प्रेमी जोड़ों के पुतलों की शादी

अब जब दोनों की मौत के 6 ममहीने हो गए हैं तो परिवार वालों को उनकी गलती का अहसास हुआ। इसके बाद परिवार के लोगों ने दोनों को मिलाने का फैसला किया। इसके बाद गणेश और रंजना दोनों का पुतला बनाया गया। दोनों का पुतला बनवाकर परिवार के लोगों ने आदिवासी परंपरा से उनकी शादी करवा दी। जब प्रेमी जोड़े जिंदा थे, तब भले ही उनकी शादी करने की इच्छा पूरी नहीं हुई। लेकिन मरने के बाद परिवारजनों ने उनका पुतला बनाकर उनकी इच्छा पूरी कर दी। बता दें कि दोनों ने 14 अगस्त 2022 को एक ही रस्सी से आत्महत्या कर ली थी।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article