वायरल न्यूज़

'राम या रावण' कैसा चाहिए लाइफ पार्टनर, लड़की के जवाब ने चौंका दिया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 7, 2023, 11:54 AM IST

Viral Video Today: लड़की से सवाल पूछा गया कि उसे कैसा लाइफ पार्टनर चाहिए। इसके जवाब में लड़की ने रावण का विकल्प चुना और तर्क भी खूब दिए।

Image

लाइफ पार्टनर पर राय देती लड़की। (फोटो सोर्स- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका वीडियो
  • लड़की ने बताया कैसा लाइफ पार्टनर चाहिए
  • नेटिजन्स भी खूब दे रहे तर्क

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। जिसमें एक लड़की से पूछा गया है कि उसे भविष्य में कैसा लाइफ पार्टनर चाहिए। यानी वो किन खूबियों वाले लड़के से विवाह करना पसंद करेगी। इसपर लड़की ने जो जवाब दिया, सचमुच किसी को भी चौंका देगा। लड़की ने बताया कि उसे रावण जैसा लाइफ पार्टनर चाहिए। उसमें रावण जैसी खूबियां होने चाहिए। पसंद के लाइफ पार्टनर पर राय देते हुए लड़की का ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

भगवान राम या फिर रावण?

शुरुआत से वायरल वीडियो देखकर मालूम होता है कि माइक लिए एक लड़की सवाल पूछने के लिए दूसरी लड़कियों को रोकती है। वो उनसे पसंद के लाइफ पार्टनर पर सवाल पूछती है। फ्रेम में देखेंगे कि जैसे ही उसने तीन लड़कियों को आते देखा तुरंत वहीं पहुंच गई। लड़की ने कैमरा ऑन कराया और सवाल पूछने लगी। पूछा गया कि उसे लाइफ पार्टनर कैसा चाहिए। इसके लिए भगवान राम और रावण का ऑप्शन भी दिया गया। जाहिर है कि ऑप्शन में राम या रावण होने पर कोई भी भगवान राम को ही चुनेगा। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो थोड़ा ठहर जाइए। लड़की ने सवाल पर ऐसा जवाब दिया कि चौंक जाएंगे।

लड़की ने दिए कैसे-कैसे तर्क

पसंदीदा लाइफ पार्टनर के सवाल पर लड़की ने कहा कि उसे रावण जैसा लाइफ पार्टनर चाहिए। लड़की अपनी पसंद के पीछे तर्क भी देती है। कहती है कि रावण ने सीता जी को बिना छुए उनका अपहरण किया। मगर आज का कलयुग कैसा है? लड़की कहती है कि कलयुग में आदमी को थोड़ा डोमिनेटिंग होना चाहिए। ऐसा पार्टनर और सोसायटी दोनों के लिए होना चाहिए। लड़की आगे कहती है, 'रावण ने सीता जी का अपहरण किया था। मगर वो उन्हें बिना छुए लेकर गया था। इतने समय तक सीता जी उसके पास रहीं, मगर रावण ने उनके साथ कोई खराब व्यवहार नहीं किया।'

रावण जैसा हो पार्टनर

लड़की आखिर में कहती है कि वो चाहेगी कि ऐसे कलयुग में उसका पार्टनर रावण जैसा हो। लड़की की ऐसी पसंद पर नेटिजन्स भी जमकर अपनी राय देते हैं। कई यूजर्स ने लड़की को अज्ञानी बताया तो कई ने उसकी पसंद पर खूब फटकार लगाई। वीडियो इंस्टाग्राम पर memecentral.teb नाम के हैंडल से भी साझा किया जा चुका है।
Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article