वायरल न्यूज़

कान पर फोन लगाकर सड़क पार करने लगी लड़की, हुआ ऐसा एक्सीडेंट देखकर होश उड़ जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 18, 2024, 02:57 PM IST

Live Accident Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि कान पर फोन लगाकर लड़की सड़क पार कर रही थी कि तभी सामने से कार आ गई। इसके बाद जो कुछ हुआ सबकुछ कैमरे में कैद है।

Image

लाइव कैमरे में कैद हुआ हैरान करने वाला एक्सीडेंट। (Photo/X.com)

Live Accident Video: आपने अक्सर बड़े-बुजुर्गों से सुना होगा कि वाहन चलाते समय फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यही बात सड़क पर चल रहे लोगों को भी बताई जाती है। सड़क पर चलते समय बेहद सावधानी बरतने की जरुरत होती है, क्योंकि जरा सी भी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन जाती है। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला नजारा कैमरे में कैद हुआ है। इसमें देखेंगे कि एक लड़की को कान पर फोन लगाकर सड़क पार करना खासा महंगा पड़ गया और बेचारी हादसे का शिकार हो गई। रोड एक्सीडेंट का ये हैरान करने वाला नजारा कार में लगे कैमरे में कैद हुआ है।

कैमरे में कैद हुआ एक्सीडेंट

इसकी शुरुआत में देखेंगे कि रात का अंधेरा है और सड़कें खाली हैं। इधर खाली सड़क देख ड्राइवर पूरी रफ्तार में कार दौड़ रहा है। फ्रेम में ये नजारा बिल्कुल सामान्य नजर आता है। मगर अगले कुछ सेकंड में ऐसा कुछ हुआ जिसकी कल्पना शख्स ने बिल्कुल भी नहीं होगी। इसमें देखेंगे कि कार पूरी रफ्तार में दौड़ रही है कि फ्रेम में लड़की नजर आती है। लड़की मोबाइल पर बात करते हुए सड़क पार कर रही है। उसे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं होता है कि सामने से कार आ रही है। अगले ही सेकंड लड़की को इतनी जोरदार टक्कर पड़ी कि बेचारी हवा में उड़ गए।

यहां देखिए वीडियो

फ्रेम में आगे देखेंगे कि टक्कर इतनी जोरदार थी लड़की कई फीट हवा में उछल गई। उसका मोबाइल दो हिस्सों में टूटकर गिर पड़ा। लड़की कुछ सेकंड तक ऐसे ही पड़ी रहती है और बाद में कार ड्राइवर और अन्य शख्स उसकी मदद के लिए पहुंचते हैं। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर OnlyBangers नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article