वायरल न्यूज़

शेरनी ने हमला किया तो शिकार ने सींग ही घुसा दिया, रोंगटे खड़े कर देगा ये नजारा

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated May 27, 2024, 08:13 AM IST

Wild Animal Video: रोंगटे खड़े करने वाले वीडियो में देखेंगे कि शेरनी जिसे आसान शिकार समझा उसी ने टांग में सींग घुसा दिया। इसके बाद शेरनी ठीक से चलने में भी सक्षम नहीं रही।

Image

शेरनी की टांग में शिकार ने सींग ही घुसा दिया। (Photo/Instagram)

Wild Animal Video: जंगल में शेरनी को सबसे खतरनाक शिकारियों में से एक माना जाता है। कहते हैं कि ये एक बार शिकार के पीछे पड़ जाए तो उसे काबू में करके ही छोड़ती है। मगर क्या हो जब वही शिकार शेरनी की हालत पतली कर दे। इतना ही नहीं उसे बुरी तरह घायल कर दे और ठीक से चलने लायक भी ना छोड़े। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। हैरान करने वाले इस वीडियो देखेंगे कि शेरनी ने शिकार को दबोच लिया और उसे काबू में भी कर लिया। मगर एकाएक सबकुछ बदल गया। शिकार ही शेरनी पर भारी पड़ गया और जान बचानी मुश्किल पड़ गई।

शेरनी पर भारी पड़ गया शिकार

अभी तक हजारों व्यूज बटोर चुके इस वीडियो को देखकर मालूम होता है कि शेरनी ने घात लगाकर शिकार पर हमला। उसने शिकार को पूरी तरह काबू में कर लिया। वो उसे अपनी खुराक बनाने ही वाली थी कि तभी शिकार आक्रामक हो गया। इतना आक्रामक कि उसने शेरनी के पिछले पैर में अपना सींग घुसा दिया। अब अब शिकार कर रही शेरनी ही पीछे हटने की कोशिश करती है। इधर शिकार जिंदगी की जंग जीतने की पूरी कोशिश करता है। मगर इस कोशिश उसका सींग टूट गया और शेरनी के पैर में गढ़ा रह गया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि खुद शिकार से घायल होने वाली शेरनी का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसमें देखेंगे कि कैसे शेरनी लंगड़ाते हुए चल रही है। उससे ठीक से चला भी नहीं जा रहा है। बता दें कि वीडियो इंस्टाग्राम पर Earth Reels नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article