वायरल न्यूज़

VIDEO: जंगल का वो जानवर जिसे देखकर डर गए शेर, कैमरे में कैद हुआ चौंकाने वाला नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 31, 2024, 09:00 AM IST

Viral Video: जंगल में शेर को सबसे ताकतवर और खूंखार शिकारी माना जाता है। जंगल में कोई ऐसा जानवर नजर नहीं आता जो सीधे शेर को चुनौती दे सके। मगर अबकी बार कैमरे में ऐसा नजारा कैद हुआ है जो किसी को भी चौंकाने के लिए काफी होगा।

Image

जंगल में किन्हें देखकर डर गए दोनों शेर। (Photo/X.com)

KEY HIGHLIGHTS
  • किसे देखकर डर गए शेर
  • नजारा देख यकीन नहीं होगा
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Amazing Video Today: शेर को जंगल का राजा माना जाता है। ये इतना खतरनाक जानवर है कि जंगल के बाकी जानवर इससे दूरी बनाकर रखते हैं। शेर अगर गलती से भी किसी जानवर के सामने पड़ जाए तो शरीर पीला पड़ जाता है। मगर कभी देखा है कि वही जंगल का राजा खुद किसी जानवर को देखकर पीला पड़ जाए। हालात ऐसी हो जाए कि तुरंत उठकर पतली गली पकड़नी पड़ जाए। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी कैमरे में एक ऐसा ही चौंकाने वाला नजारा कैद हुआ है। इसमें देखेंगे कि दो शेर जंगल में बनी कच्ची सड़क पर आराम से बैठे हैं। दोनों जानते हैं कि कोई उन्हें चुनौती नहीं दे सकता है।

किस जानवर को देखकर डर गए दोनों शेर

फ्रेम में सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर तभी कैमरे में चौंकाने वाला नजारा दिखाई दिया। इसमें देखेंगे शेर आराम से बैठे हैं कि तभी उन्हें किसी के आने की आटत सुनाई दी। दोनों शेरों ने पीछे मुढ़कर देखा तो हालत पतली हो गई। जंगल का राजा कह जाने वाले शेर तुरंत अपनी जगह से उठकर खड़े हुए पतली गली पकड़कर निकल गए। मगर जानते हैं कि वो कौन सा जानवर है जिसे देखकर दोनों शेरों की ऐसी हालत हो गई। दरअसल शेरों ने दो गैंडों को आते ही हुए देख लिया। अब दोनों गैंडों को अपने करीब आता देखकर दोनों ने लड़ने के बजाय चुपचाप खिसकने का फैसला लिया।

एक्स पर देखिए वीडियो

आखिर में देखेंगे कि गैंडे शेरों के सामने ऐसे आते हैं मानो वो खुद जंगल का राजा हों। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article