'जंगल के राजा' शेर ने लाइफ में पहली बार चखी सब्जी फिर दिया ऐसा रिएक्शन, Video इंटरनेट पर हो गया वायरल

Lion Video: आप देख पाएंगे कि किसी ने शेर के सामने सब्जी फेंक दी है। इसके बाद वह सब्जी को चखता है और अजीबोगरीब रिएक्शन देता है।यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

Lion Video: शेर को जंगल का राजा माना जाता है। शेर को अपने सामने देखकर जंगल के बड़े-बड़े जानवरों की घिग्घी बंध जाती है। वहीं शेर भी बड़े से बड़े जानवरों का आसानी से शिकार कर लेता है। हम सभी जानते हैं कि शेर सिर्फ मांस खाता है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जंगल का राजा शेर जीवन में पहली बार सब्जी चखता दिख रहा है। वहीं सब्जी चखने के बाद शेर इस तरह का रिएक्शन देता है, जिसे देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे।

Lion Video

शेर का मजेदार वीडियो (इंस्टाग्राम)

शेर का वीडियो वायरल

वीडियो में आप देख पाएंगे कि किसी ने शेर के सामने सब्जी फेंक दी है। इसके बाद वह सब्जी को चखता है और अजीबोगरीब रिएक्शन देता है।यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो में शेर का रिएक्शन देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। आप देख पांएंगे कि पहली बार सब्जी चखने के बाद 'जंगल का राजा' मानो कह रहा हो कि भइया ये क्या खिला दिया है। देखें वीडियो-

End of Feed